"Independence Day Medical Camp 15-08-2026"
राजपूत समाज एकता मंच द्वारा 15 अगस्त के शुभ अवसर पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भव्य और सफल आयोजन किया गया। हमारी टीम के सदस्यों की अथक मेहनत और समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पंजाब प्रधान श्री डिंपल राणा जी, जिला प्रधान (लुधियाना) श्री आशु राणा जी एवं समाजसेवी अमित दधीच जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कैंप में आए डॉक्टर और उनकी पूरी मेडिकल टीम ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ दीं। उनके इस उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय कार्य के लिए संस्था द्वारा उन्हें छोटे पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों, डॉक्टरों और टीम के सहयोग से यह जनसेवा शिविर यादगार और सफल रहा।